home page

जॉर्जिया में साेनीपत के नितेश ने 90 किलोग्राम भार वर्ग में वुशु का स्वर्ण पदक जीता

 | 
जॉर्जिया में साेनीपत के नितेश ने 90 किलोग्राम भार वर्ग में वुशु का स्वर्ण पदक जीता


सोनीपत, 06 अगस्त (हि.स.)। खरखौदा

के वुशु खिलाड़ी नितेश ने जॉर्जिया में आयोजित बाटुमी अंतरराष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता-2026

में स्वर्ण पदक जीतकर देश, हरियाणा और सोनीपत का नाम रोशन किया है। नितेश ने 90 किलोग्राम

भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत लौटने पर गुरुवार को दिल्ली

एयरपोर्ट पर उनका तिरंगे और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत

समारोह में वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहेल अहमद, प्रताप

स्कूल की प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया, वुशु कोच विनोद

गुलिया, साई खेलो इंडिया कोच दिवस कटारिया तथा विद्यालय प्रबंधन के सदस्य मौजूद रहे।

एकेडमिक

डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया ने नितेश को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी

मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि प्रताप

स्कूल में पढ़ाई के साथ 26 खेलों का नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है।

विद्यालय में भारतीय

खेल प्राधिकरण के तहत खेलो इंडिया सेंटर तथा हरियाणा खेल विभाग की विभिन्न खेल नर्सरियां

भी संचालित हैं, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिल रही हैं। प्रताप

स्कूल के वुशु खिलाड़ियों ने अब तक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 31 और राष्ट्रीय

प्रतियोगिताओं में 268 पदक जीतकर विद्यालय की अलग पहचान बनाई है। नितेश की यह सफलता

विद्यालय के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर

पर बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह देगी।

नितेश

ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षकों, प्रबंधन और परिवार से मिले निरंतर सहयोग

को दिया। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी स्कूल के खिलाड़ी

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाते

रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना