home page

हिसार : अब फोन पर उपलब्ध होंगे गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के डिजिटल रिसोर्स

 | 
हिसार : अब फोन पर उपलब्ध होंगे गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के डिजिटल रिसोर्स


कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने ‘निंबस साफ्टवेयर’ लांच किया

हिसार, 04 फरवरी (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डॉ. भीम राव अंबेडकर पुस्तकालय में फेडरेटेड सर्च

के साथ रिमोट एक्सेस सिस्टम लॉन्च हुआ है, जो डिजिटल एकेडमिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत

करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई

ने बुधवार काे पुस्तकालय के ‘निंबस साफ्टवेयर’ को लॉन्च किया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने

कहा कि यह एक एडवांस्ड रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर है, जो फेडरेटेड सर्च सुविधा के साथ

इंटीग्रेटेड है, जिससे संकाय सदस्य, शोधार्थी व विद्यार्थी को कभी भी और कहीं से भी

सब्सक्राइब्ड और निशुल्क उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों तक आसान एक्सेस मिल सकेगा। उन्होंने

इस पहल की सराहना करते हुए बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में शैक्षणिक उत्कृष्टता के

लिए प्रामाणिक और विश्वसनीय जानकारी तक पहुंच अत्यंत आवश्यक है।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि विश्वविद्यालय

पुस्तकालय की यह पहल संस्थान के इनोवेशन, रिसर्च और टेक्नोलॉजी-आधारित लर्निंग को बढ़ावा

देने के विज़न के साथ पूरी तरह से मेल खाती है। उन्होंने कहा कि रिमोट एक्सेस और फेडरेटेड

सर्च सुविधाओं की शुरुआत पुस्तकालय को डिजिटल रूप से सशक्त नॉलेज हब में बदलने के हमारे

प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस पहल से

शोध उत्पादकता बढ़ेगी तथा यह कैंपस की फिजिकल सीमाओं से परे उच्च स्तरीय शैक्षणिक संसाधनों

तक बिना किसी रुकावट के पहुंच सुनिश्चित करेगी।

पुस्तकालय अध्यक्ष डा. विनोद कुमार ने बताया

कि फेडरेटेड सर्च सुविधा एक सिंगल-विंडो प्लेटफॉर्म प्रदान करेगी, जिससे पुस्तकालय

के पाठक अब एक साथ 45 हजार ई-जर्नल्स, चार लाख से ज्यादा ई-बुक्स और स्कॉलरली डेटाबेस

में से अपनी मनपसंद जानकारी खोज सकते है। इससे शोध दक्षता बढ़ती है और इंटरडिसिप्लिनरी

लर्निंग को सपोर्ट मिलता है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर