home page

हिसार में नशा ग्रस्त युवाओं के उपचार के लिए 27 हजार की दवाइयां भेंट

 | 
हिसार में नशा ग्रस्त युवाओं के उपचार के लिए 27 हजार की दवाइयां भेंट


नीमा संस्था ने

दिया अनुकरणीय योगदान

हिसार, 25 मई (हि.स.)।

जिला पुलिस की ओर से नशा बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए अनेक नशा तस्करों

को गिरफ्तार किया गया है वहीं दूसरी ओर ‘ऑपरेशन जीवन ज्योति’ अभियान के तहत नशा ग्रस्त युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालकर उन्हें समाज

की मुख्यधारा से जोड़ने का मानवीय कार्य निरंतर किया जा रहा है। नशा मुक्ति टीम द्वारा

लगातार नशे की लत में फंसे युवाओं से संपर्क स्थापित कर उनका मनोबल बढ़ाया जा रहा है,

उन्हें उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है तथा सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित किया जा रहा

है। इस अभियान के तहत अब तक अनेक युवाओं को नशे की गिरफ्त से मुक्त कर उन्हें सम्मानजनक

और सामाजिक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सिद्वांत

जैन की इसी प्रेरणादायी सोच से समाज के जिम्मेदार एवं समाजसेवी संगठन भी इस मुहिम में

बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। इसी कड़ी में नीमा (नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन)

शाखा हिसार ने साेमववार काे एक सराहनीय पहल करते हुए नशा ग्रस्त युवाओं के उपचार के लिए अपना महत्वपूर्ण

योगदान दिया। नीमा सदस्य डॉ. सुनील कुमार सैनी, डॉ. सुरेश जैसवाल, डॉ. अमर ठकराल, डॉ.

साकेत शर्मा व राकेश अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से करीब 27 हजार की दवाइयां

भेंट की गई हैं। इन दवाइयों का उपयोग नशा पीड़ित युवाओं के उपचार एवं पुनर्वास में

किया जाएगा, जिससे वे शीघ्र स्वस्थ होकर समाज की मुख्यधारा में लौट सकें।

इस अवसर पर

नीमा के उपरोक्त पदाधिकारियों व सदस्यों के अलावा नशा मुक्ति टीम के सदस्य व अन्य पुलिस

कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी

बताया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर