home page

जींद : एडीजीपी कानून एंव व्यवस्था ने प्रधानमंत्री के रैली स्थल पर लिया सुरक्षा व तैयारियों का जायजा

 | 
जींद : एडीजीपी कानून एंव व्यवस्था ने प्रधानमंत्री के रैली स्थल पर लिया सुरक्षा व तैयारियों का जायजा


जींद : एडीजीपी कानून एंव व्यवस्था ने प्रधानमंत्री के रैली स्थल पर लिया सुरक्षा व तैयारियों का जायजा


जींद, 10 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को जींद के प्रस्तावित दौरे को लेकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था संजय कुमार शुक्रवार को जींद पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी हासिल की। उन्होंने जिला जींद में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कर सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपैड, रेलवे स्टेशन तथा रैली कार्यक्रम स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, वीआईपी मूवमेंटए प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग, आपातकालीन व्यवस्था तथा विभिन्न सुरक्षा बिंदुओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एंव व्यवस्था संजय कुमार प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल से संबंधित महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एडीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का पूरी गंभीरता, सतर्कता और समन्वय के साथ निर्वहन करे। उन्होंने सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था के प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाए।

सभी व्यवस्थाओं का समय रहते परीक्षण कर कमियों को तत्काल दूर किया जाए ताकि कार्यक्रम पूर्णत: सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न सुरक्षा पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक हिसार मंडल कुलदीप यादव, उप महानिरीक्षक कानून एंव व्यवस्था हरियाणा अभिषेक जोरवाल, जींद एसपी कुलदीप सिंह व जिला के सभी डीएसपी एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा