home page

सिरसा: प्रतिबंधित नशीली गोलियों की खेप पकड़ी, तीन गिरफ्तार

 | 
सिरसा: प्रतिबंधित नशीली गोलियों की खेप पकड़ी, तीन गिरफ्तार


सिरसा, 11 अगस्त (हि.स.)। पुलिस ने जिले के कालांवाली कस्बा क्षेत्र से कार सवार तीन लोगों से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस के अनुसार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 55 हजार प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गई है। आरोपी प्रतिबंधित गोलियों को कालांवाली में सप्लाई करने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर, अमित व कुनाल के रूप में हुई है।

सीआईए कालांवाली प्रभारी सतपाल सिंह ने मंगलवार को बताया कि पुलिस टीम कालांवाली क्षेत्र में मौजूद थी। एक कार को संदेह के आधार पर रूकवाया गया। कार की तलाशी लेने पर कार से गत्ते की दो पेटियों में नशे में प्रयोग किए जाने वाली 55 हजार प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि उक्त नशीली दवाइयां सिरसा से कालांवाली में सप्लाई के लिए लाई जा रही थीं। बरामद गोलियों एवं कैप्सूल को ड्रग विभाग के हवाले किया गया है।

डबवाली की पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने कहा कि पुलिस द्वारा मेडिकल नशे की अवैध बिक्री एवं सप्लाई के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की पैनी नजर उन लोगों पर है जो मेडिकल दवाइयों का दुरुपयोग कर उन्हें नशे के रूप में युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। नशे का कारोबार किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma