home page

जींद : ई रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या का आरोपित गिरफ्तार

 | 
जींद : ई रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या का आरोपित गिरफ्तार


जींद, 30 सितंबर (हि.स.)। शहर थाना पुलिस ने ई रिक्शा चालक की चाकू मार कर हत्या करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आया कि केवल गाली गलौज करने से मना करने पर ही ई रिक्शा चालक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई थी।

शहर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बुधवार को बताया कि बुढाबाबा बस्ती निवासी बलराज (53) ऑटो लेकर रोहतक रोड पर सैनी धर्मशाला के निकट सवारियों को इंतजार कर रहा था। उसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। बलराज द्वारा इसका विरोध करने पर बलराज की कमर के पीछे चाकू से वार कर दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए। घायल बलराज को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जींद में दाखिल करवाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बिशंभर निवासी सुमित को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित सुमित से उसके दूसरे साथी के बारे में पूछताछ कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा