home page

सोनीपत जेल में हत्या आरोपी बंदी की मौत

 | 
सोनीपत जेल में हत्या आरोपी बंदी की मौत


सोनीपत, 09 मार्च (हि.स.)। जिला जेल में बंद हत्या के एक आरोपी बंदी की मौत हो गई। बंदी की अचानक

तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत सोनीपत के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सको्ं

ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जिला जेल में बंद लगभग 27 साल के अमित सिंह की अचानक तबीयत खराब

हो गई। जेल प्रशासन ने उसे उपचार के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सको्ं ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी में मौत

का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने

के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में सोमवार

को पोस्टमार्टम कराया गया। नागरिक अस्पताल में फॉरेंसिक चिकित्सक उपलब्ध न होने के

कारण शव को खानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति

में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई तथा पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई

गई, ताकि मामले में पारदर्शिता बनी रहे।

मृतक के भाई कृष्ण ने बताया कि सुबह उन्हें फोन पर सूचना दी गई थी कि उनके भाई

की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। कुछ समय बाद उन्हें उसके निधन की

जानकारी मिली। उनका कहना है कि अमित से उनकी नियमित बातचीत होती थी और उसे पहले कोई

गंभीर बीमारी नहीं थी। ऐसे में परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

यह मामला कुंडली थाना क्षेत्र के गांव जांटी कलां से जुड़े हत्या प्रकरण से

संबंधित है। वर्ष 2021 में गांव जांटी कलां में रहने वाले एक युवक बादल को कुछ लोग

अपने साथ ले गए थे। बाद में वह दहिसरा क्षेत्र के खेतों में घायल अवस्था में मिला था।

इसके बाद पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने

मुकदमा दर्ज कर 31 मार्च 2022 को अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम

रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणो्ं का पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की कानूनी

कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना