home page

हिसार पुलिस ने अब तक दबोचे 433 नशा तस्क, 2.18 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

 | 
हिसार पुलिस ने अब तक दबोचे 433 नशा तस्क, 2.18 करोड़ की संपत्ति फ्रीज


एनडीपीएस एक्ट के तहत इस साल 233 मामले दर्ज, 15 कारें, 23 मोटरसाइकिलें और

मकान किए फ्रीज

हिसार, 20 नवंबर (हि.स.)। जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज

करते हुए वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 233 मामले दर्ज कर 433 आरोपियों

को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति पर भी शिकंजा

कसते हुए 21 आरोपियों की करीब 2 करोड़ 18 लाख 38 हजार 835 रुपये की संपत्ति फ्रीज करवाई

है। इसमें 15 कारें, 23 मोटरसाइकिलें और मकान शामिल हैं। संपत्ति फ्रीज करने की यह

कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत की गई है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि पुलिस का अभियान केवल नशा तस्करों

को गिरफ्तार कर जेल भेजने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति

पर भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत इस वर्ष अब तक 21 आरोपियों के खिलाफ

एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने उनकी 15 कारों,

23 मोटरसाइकिलों और मकानों को फ्रीज करवाया है। इनकी कुल अनुमानित कीमत दो करोड़ 18 लाख 38 हजार 835 रुपये है।

एसपी ने कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ

उनके अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति पर भी कानूनी प्रहार किया जा रहा है। नशे से कमाई

गई संपत्ति को दोबारा इसी अवैध धंधे में इस्तेमाल करने की कोशिशों पर रोक लगाने के

लिए यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी में शामिल किसी

भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का लक्ष्य नशे की सप्लाई के पूरे नेटवर्क को

तोड़ने के साथ इस कारोबार से जुड़े लोगों के आर्थिक आधार को कमजोर करना है। इसके लिए

सभी संबंधित पुलिस इकाइयों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर