home page

सडक़ हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, मामला दर्ज

 | 

रोहतक, 22 मार्च (हि.स.)। महम थाना के अंतर्गत गांव बलंभा मोड़ के पास हुए सडक़ हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार गांव भैणीसुरजन निवासी रमेश ने बताया कि उसका बेटा निंकू अपने दोस्त की मोटरसाइकिल लेकर रोहतक किसी काम से गया था और जब वह शाम को वापिस गांव आ रहा था तभी जीटी रोड पर गांव बलंभा मोड पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से चलाते हुए मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। घटना के बाद काफी संख्या में राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए कार चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां ईलाज के दौरान निंकू की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पीजीआई पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने इस संबंध में रमेश की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

----------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल