home page

हिसार : आंदोलनकारियों को दबाने की बजाय उनकी मांगें माने मोदी सरकार : मनोज राठी

 | 
हिसार : आंदोलनकारियों को दबाने की बजाय उनकी मांगें माने मोदी सरकार : मनोज राठी


महिलाओं और लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार की असलियत सामने आई

हिसार, 12 अक्टूबर (हि.स.)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज राठी ने दिल्ली में

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग पर चल रहे आंदोलन को दबाने

के कथित प्रयासों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने साेमवार काे कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को

लेकर आवाज उठाना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन सरकार आंदोलनकारियों की आवाज सुनने

और उनकी मांगों पर विचार करने की बजाय आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है।

सरकार

को चाहिए कि वह आंदोलनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करे और लोकतांत्रिक मूल्यों

का सम्मान करे। मनोज राठी ने आंदोलन के दौरान महिलाओं, विशेषकर लड़कियों के साथ कथित अभद्र

व्यवहार पर भी कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस या सत्ता के संरक्षण में

किसी भी व्यक्ति द्वारा महिलाओं और लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है तो यह

बेहद गंभीर मामला है। ऐसे लोगों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जा सकता।

मनोज राठी ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देकर महिला

सुरक्षा की बात करती है, लेकिन आंदोलन के दौरान महिलाओं के साथ हुए कथित व्यवहार ने

सरकार के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को नारों तक सीमित

रहने की बजाय महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र

में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता

सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस

अपना संघर्ष जारी रखेगी। विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन

खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूती से लड़ाई लड़ रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर