home page

सोनीपत: विधायक ने जीवन विहार में विकास कार्य शुरू किए

 | 
सोनीपत: विधायक ने जीवन विहार में विकास कार्य शुरू किए


सोनीपत, 03 अप्रैल (हि.स.)। सोनीपत

में वार्ड नं 05 के जीवन विहार एक्सटेंशन में 17 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास

कार्यों का शुभारंभ विधायक निखिल मदान और पूर्व मेयर राजीव जैन ने नारियल तोड़कर किया।

इस अवसर पर पूर्व निगम पार्षद मुकेश सैनी सहित क्षेत्र के अनेक नागरिक मौजूद रहे।

विधायक

निखिल मदान ने शुक्रवार काे बताया कि क्षेत्र की कई गलियां कच्ची थीं और वहां सीवरेज सुविधा उपलब्ध

नहीं थी। अब इन गलियों में नई सीवरेज पाइप लाइन बिछाई जाएगी तथा गलियों को पक्का किया

जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा विभिन्न वार्डों में सड़क, गली निर्माण और

सीवरेज से जुड़े कार्य प्रगति पर हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा किया जाएगा।

पूर्व

मेयर राजीव जैन ने बताया कि सीवरेज लाइन के अभाव में दूषित जल भराव की समस्या लगातार

बढ़ रही थी। नई सीवरेज लाइन बिछने से जल निकासी व्यवस्था सुधरेगी और सीवरेज जाम से

राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कार्य को इसी माह पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस

दौरान सुरजीत दहिया, सोनू पंडित, दीपक, मुकेश जांगड़ा, पवन सैनी, चंदन यादव, कृष्ण

जांगड़ा, जयपाल देशवाल, सुंदर सरदाना, सुनील मोर, नवरंग सैनी और शमशेर फौजी सहित अनेक

लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना