home page

जींद : भाजपा सरकार ने प्रदेश से क्षेत्रवाद की राजनीति खत्म की : देवेंद्र अत्री

 | 
जींद : भाजपा सरकार ने प्रदेश से क्षेत्रवाद की राजनीति खत्म की : देवेंद्र अत्री


जींद, 20 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री ने कहा कि विकसित उचाना का जो सपना है, उसे पूरा करने का काम लगातार कर रहे हैं। पहले की सरकारों में सबको पता है क्या होता था। एक जिले में विकास होता था, एक जिले के युवाओं को रोजगार मिलता था। 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने क्षेत्रवाद की राजनीति को खत्म करते हुए पूरे प्रदेश में समान विकास कार्य करवाए।

भाजपा विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री सोमवार को उचाना हलके के नगूरां, अलेवा, खांडा गांव में विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

विधायक ने लगभग एक करोड़ की लागत से हुए गली, शैड, चौपालों में निर्माण, गंदे पानी की निकासी के लिए नालों के निर्माण सहित विभिन्न कार्यों के उदघाटन किए। विधायक ने कहा कि योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरी देकर बिना पर्ची बिना खर्ची युवाओं को नौकरी दी। आज उसी को आगे बढ़ाने का काम सीएम नायब सिंह सैनी कर रहे हंै। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। पूरा हलका उनका परिवार है। कोई भी किसी समय उनसे आ कर मिल सकता है।

विधानसभा में निरंतर जो हलके के मुद्दे होते हैं, उनको उठाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कोशिश रहती है कि सप्ताह में पांच दिन लोगों के बीच रहूंं। जो विश्वास उचाना के लोगों ने विधानसभा भेज कर जताया है उस विश्वास पर वो खरा उतरने का काम करेंगे। इस मौके पर अलेवा बीडीपीओ जयपाल सिंह, पंचायती राज एसडीओ राजेंद्र कुमार, जेई रजत, नगूरां सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप, धर्मबीर डाहौला, मार्केट कमेटी उप चेयरमेन शमशेर सैनी, सतपाल पेगां, सुरेंद्र खरकभूरा, रामपाल चेयरमैन, जितेंद्र, होशियार सिंह, नरेश शास्त्री, राजा सैनी, दिलबाग पेगां मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा