home page

पानीपत: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

 | 
पानीपत: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म


पानीपत, 03 जून (हि.स.)। पानीपत की एक कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर जबरन दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान कुटानी रोड, पहलवान चौक निवासी समीर के रूप में हुई है।

किला थाना पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी शहर के ही एक स्कूल में पढ़ती है। करीब छह महीने पहले जब वह स्कूल आ-जा रही थी, उसी दौरान उसकी मुलाकात कुटानी रोड, पहलवान चौक निवासी समीर नाम के लड़के से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ गई और दोनों के बीच मोबाइल फोन पर भी बातचीत होने लगी।

शिकायत के अनुसार, 29 मई को घर में किसी बात को लेकर नाबालिग लड़की की अपनी मां से कुछ कहासुनी हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर वह परिजनों को बिना कुछ बताए चुपचाप घर से कही चली गई। काफी देर तक भी जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने अपने स्तर पर सगे-संबंधियों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की काफी खोजबीन करने के बाद नाबालिग लड़की कुटानी रोड पर पहलवान चौक के पास स्थित आरोपी समीर की बहन के घर पर मिली।

अपनी बेटी को सकुशल वापस पाकर जब मां और परिवार के लोग उसे घर लेकर आए और उससे गहनता से पूछताछ की, तो पीड़िता रोने लगी। उसने रोते हुए अपनी मां को बताया कि आरोपी समीर उसे बहला-फुसलाकर वहां लेकर गया था और वहां उसने उसकी मर्जी के बिना उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मां ने अपनी बेटी से पूरी तसल्ली और पड़ताल करने के बाद कि उसके साथ गलत काम हुआ है, सीधे थाना किला पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है। थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार को पीड़िता की मां द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ओर अब कोर्ट में पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा