home page

सोनीपत: लखनऊ अग्निकांड में मृत युवा के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री

 | 
सोनीपत: लखनऊ अग्निकांड में मृत युवा के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री


सोनीपत, 26 जून (हि.स.) । लखनऊ

के एक एनीमेशन एवं गेमिंग संस्थान में हुए भीषण अग्निकांड में गांव महीपुर के युवा

भविष्य शर्मा की मौत पर हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शोक जताया है। कैबिनेट मंत्री शुक्रवार को गांव महीपुर पहुंचे और दिवंगत के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार और समाज दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं।

डॉ.

अरविंद शर्मा अपनी पत्नी डॉ. रीटा शर्मा के साथ परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने

कहा कि भविष्य शर्मा प्रतिभाशाली और मेहनती युवा थे। वह अपने परिवार के बेहतर भविष्य

के लिए लखनऊ में एनीमेशन एवं गेमिंग संस्थान में नौकरी कर रहे थे। अग्निकांड में उनकी

असमय मौत परिवार ही नहीं, पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि कम उम्र

में किसी युवा का इस तरह दुनिया से चले जाना बेहद दुखद है और इस पीड़ा को शब्दों में

व्यक्त नहीं किया जा सकता।

सहकारिता

मंत्री ने परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही भरोसा

दिलाया कि भविष्य में भी परिवार को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पर मौजूद लोगों

ने भविष्य शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार

को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना