home page

मेवात विकास एजेंसी के डिप्टी सीईओ के लिए लिंक अधिकारी नामित

 | 

चंडीगढ़, 16 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा सरकार ने मेवात विकास एजेंसी, नूंह के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (डिप्टी सीईओ) की गैर-मौजूदगी में कार्य का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिंक अधिकारी नामित किए हैं।

मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, सिटी मजिस्ट्रेट, नूंह को लिंक अधिकारी-1 तथा उपमंडल अधिकारी (नागरिक), नूंह को लिंक अधिकारी-2 नियुक्त किया गया है। ये लिंक अधिकारी संबंधित अधिकारी के अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे अथवा चुनाव ड्यूटी पर रहने की स्थिति में तथा स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति या किसी अन्य कारण से पद रिक्त होने की स्थिति में कामकाज देखेंगे। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे अथवा चुनाव ड्यूटी पर जाने से पूर्व नामित लिंक अधिकारियों को इसकी सूचना देना सुनिश्चित करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा