home page

जींद : मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी, की जमकर नारेबाजी

 | 
जींद : मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी, की जमकर नारेबाजी


जींद, 01 जुलाई (हि.स.)। भारतीय मजदूर संघ हरियाणा की प्रदेश कार्य समिति के आह्वान पर बुधवार को विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं को लेकर शहर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने लघु सचिवालय पहुंच कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री नायब सैनी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राममेहर जांगड़ा ने की।

प्रदर्शनकारी कर्मियों को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री विनोद शर्मा, भारतीय मजदूर संघ के प्रांत मंत्री जितेंद्र वत्स ने कहा कि गुरुग्राम में आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने स्वयं श्रमिकों को आश्वासन दिया था कि 15 जून तक सभी पात्र कर्मचारियों का रोजगार सुरक्षा अधिनियम के तहत कर्मचारियों की सेवा सुरक्षित कर दी जाएगी। परंतु ऐसा नहीं हुआ है। सरकार ने श्रमिकों की पंचायत में किए गए वादे की वादा खिलाफी की है और सरकार ने अब सेवा, सुरक्षा देने की तिथि को 15 अगस्त कर दिया। इसके अलावा भारतीय मजदूर संघ ने सरकार को अपना मांग पत्र भेजे काफी समय हो गया है। परंतु उसे पर कोई आधिकारिक बैठक सरकार ने दी। जिससे श्रमिकों की मांगों में समस्याओं का वार्ता से समाधान हो सके। इससे प्रदेश के कर्मचारी श्रमिक में भारी रोष है। उन्होंने मांग की कि सेवा व सुरक्षा कानून का लाभ सभी पात्र कर्मचारियों को देने, शेष आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को कौशल रोजगार निगम में पोर्ट करना, कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने, समान कार्य, समान वेतन, बोनस, ग्रेच्युटी तथा अन्य लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। प्रदर्शन में स्वास्थ्य, शिक्षा, जनस्वास्थ्य, बिजली, परिवहन, कंप्यूटर प्रोफेशनल, सहकारिता, शहरी निकाय, भवन निर्माण के श्रमिकों सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस मौके पर सुभाष शर्मा, योगेश, मुकेश भट्ट, नवनीत योगी, सुनील मेहरा, बलजीत सिंह, चंद्रशेखर सहित अनेक कर्मचारी नेता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा