हिसार : नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की 58 सदस्यीय टीम घोषित
चयनित हरियाणा टीम में हिसार के चार एथलीट भी शामिल
8 से 11 अक्टूबर तक नई दिल्ली में होगी चैंपियनशिप
हिसार, 01 अक्टूबर (हि.स.)। 65वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए एथलेटिक्स
हरियाणा ने 58 सदस्यीय हरियाणा टीम की घोषणा कर दी है। प्रतियोगिता आठ से 11 अक्टूबर
तक नई दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगी। इसका आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन
ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है।
एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह व मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़
ने गुरुवार काे बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्धारित मानकों को ध्यान में रखते हुए
एथलेटिक्स हरियाणा की चयन समिति ने खिलाड़ियों का चयन किया है। चयनित खिलाड़ी विभिन्न
एथलेटिक्स स्पर्धाओं में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। हिसार के चार खिलाड़ी भी
टीम में शामिल हैं। इनमें कपिल 400 मीटर, सोमनाथ 800 मीटर, मनीषा 400 मीटर तथा अंजू
1500 मीटर और 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। सोनीपत से रमन डागर 200 व 400 मीटर, प्रिंस 200 मीटर, मोहित कुमार 4 गुणा
400 मीटर रिले, अमन कुमार 800 व 1500 मीटर, अंकित मलिक, अजय 5000 मीटर, रितेश कुमार
3000 मीटर स्टीपलचेज, प्रतीक मान डिस्कस थ्रो, कमल धनखड़ डेकाथलॉन, भारती 5000 व
10000 मीटर तथा इंदु 20000 मीटर रेस वॉक में भाग लेंगी। भिवानी से पंकज वर्मा 100 मीटर,
बालकिशन 3000 मीटर स्टीपलचेज, अजय डिस्कस थ्रो, हरदीप हाफ मैराथन वॉक, सीमा डिस्कस
तथा ज्योति 20000 मीटर रेस वॉक में हिस्सा लेंगी।
चरखी दादरी से आशीष फोगाट 4 गुणा
400 मीटर रिले, खजान सिंह 42 किलोमीटर रेस वॉक, स्नेह 100 मीटर, अंजलि 200 व 400 मीटर
तथा सोनू कुमारी और शीतल हेप्टाथलॉन में भाग लेंगी। जींद से आदित्य जैवलिन थ्रो, परमदीप मोर 42 किलोमीटर वॉक रेस, तमन्ना 100 व
400 मीटर, सोनिया रिले रेस और पायल 20000 मीटर वॉक रेस में प्रतिभा दिखाएंगी। झज्जर
से हर्ष 800 मीटर, धर्मेंद्र 3000 मीटर स्टीपलचेज, नैंसी 200 मीटर, तमन्ना शॉटपुट तथा
अमन 5000 मीटर में हिस्सा लेंगे। रोहतक से धर्मबीर 200 मीटर और 4 गुणा 100 मीटर मिक्स
रिले, दीपक कौशिक 400 मीटर और 4 गुणा 400 मीटर रिले तथा हिमाश्री राव 100 मीटर और
4 गुणा 100 मीटर रिले में भाग लेंगी। यमुनानगर से नुजरत 100 मीटर और अमित पुंडीर हैमर
थ्रो, फरीदाबाद से शिवम वैष्णव 100 मीटर तथा रितिका गौर हेप्टाथलॉन में शामिल हैं।
रेवाड़ी से अमित कुमार 1500 मीटर और अनुज कुमार हाई जंप, कुरुक्षेत्र से चमनजोत सिंह
डेकाथलॉन, पानीपत से मोहित व रेखा तथा महेंद्रगढ़ से संदीप कुमार वॉक रेस में हरियाणा
का प्रतिनिधित्व करेंगे। फतेहाबाद से ज्योति, पूनम और दीपिका को भी टीम में शामिल किया
गया है। एथलेटिक्स हरियाणा ने खिलाड़ियों से राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
जताई है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

