home page

हिसार : साइबर अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए : सिद्धांत जैन

 | 
हिसार : साइबर अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए : सिद्धांत जैन


पुलिस अधीक्षक ने साइबर थाना के जांच अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

हिसार, 15 मई (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत

जैन ने साइबर थाना के जांच अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि साइबर अपराध से जुड़े

मामलों में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के

लिए तकनीकी साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण किया जाए। उन्होंने कहा कि साइबर

अपराधी लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं, इसलिए पुलिस

अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी आधुनिक तकनीकों की पूरी जानकारी रखना आवश्यक है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन शुक्रवार को साइबर

अपराधों की रोकथाम एवं लंबित मामलों की समीक्षा बारे साइबर थाना के जांच अधिकारियों

की बैठक ले रहे थे। बैठक के दौरान साइबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड,

सोशल मीडिया हैकिंग तथा बैंकिंग फ्रॉड से संबंधित मामलों की गहन समीक्षा की गई। एसपी

ने साइबर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, बैंक खातों को तुरंत फ्रीज

करवाने, संदिग्ध मोबाइल नंबरों एवं आईपी एड्रेस की निगरानी बढ़ाने तथा मामलों का शीघ्र

निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने जिले के नागरिकों

से भी अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। इसके अलावा नागरिक ओटीपी

अथवा बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर

हेल्पलाइन 1930 अथवा नजदीकी साइबर थाना में शिकायत दें। बैठक में साइबर थाना के अधिकारी

एवं अनुसंधानकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर