home page

हिसार के खिलाड़ियों ने हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते 9 पदक

 | 
हिसार के खिलाड़ियों ने हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते 9 पदक


हिसार, 07 अप्रैल (हि.स.)। 15वीं हरियाणा स्टेट

जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिसार जिले के खिलाड़ियों ने 9 पदक अपने नाम किए हैं।

इस चैम्पियनशिप का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ग्रीवेंस कमेटी सदस्य

राजकुमार मिटान के निर्देशन में कर्ण स्टेडियम, करनाल में किया गया।

एथलेटिक्स हरियाणा के महा सचिव प्रदीप मलिक और

मीडिया प्रभारी (खेल) ने मंगलवार काेा बताया कि हिसार जिले के एथलीट खिलाड़ियों ने अच्छा खेल प्रदर्शन

कर 7 स्वर्ण पदक और 2 रजत पदक सहित कुल 9 पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। हिसार जिले

की खुशी ने हेप्टाथलॉन इवेंट में स्वर्ण पदक, डिस्कस थ्रो इवेंट में रिद्धि ने स्वर्ण

पदक, 100 मीटर हर्डल इवेंट और 400 मीटर हर्डल इवेंट में खुशबू दौलतपुर (हिसार) ने स्वर्ण

पदक जीते। हाई जंप इवेंट में रतन बाला ने स्वर्ण पदक, हितेश ने 1500 मीटर दौड़ में

स्वर्ण पदक जीता, मनीष कुमार ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, हितेश ने 800 मीटर दौड़

में रजत पदक और देवेंद्र ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक विजेता बनकर जिले का नाम रोशन

किया। सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह और अन्य

पदाधिकारियों ने जीत की शुभकामनाएं प्रदान की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर