home page

हिसार : समाज को सकारात्मक दिशा वाला मंच बना ‘मन की बात’ कार्यक्रम : डॉ. आशा खेदड़

 | 
हिसार : समाज को सकारात्मक दिशा वाला मंच बना ‘मन की बात’ कार्यक्रम : डॉ. आशा खेदड़


सिटी मंडल बूथ संख्या 91 में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की

बात’ कार्यक्रम

हिसार, 28 जून (हि.स.)। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा है कि प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रेरणादायी मंच बन चुका है।

यह कार्यक्रम देशवासियों को जनभागीदारी, सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार,

स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर जागरूक करता है।

डॉ. आशा खेदड़ रविवार को हिसार विधानसभा के सिटी मंडल बूथ 91 पर कार्यकर्ताओं

व नागरिकों के साथ यह कार्यक्रम सुुनने उपरांत बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक

कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहाा कि भाजपा संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं

और सकारात्मक संदेशों को पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं

की अहम भूमिका है।

जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि सिटी मंडल में जिला अध्यक्ष

डॉ. आशा खेदड़ की अध्यक्षता में घनश्याम गोयल के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना गया। उन्होंने बताया की पूरे जिले में बूथ

स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सुना। जिले के विभिन्न मंडलों और बूथों पर

आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रधानमंत्री के

विचारों से प्रेरणा प्राप्त की।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा राजेन्द्र सपड़ा, नवीन कुमार, राकेश चोपड़ा, रंजीव

राजपाल, नरेश कुमार, निर्मल गावड़िया, विजय गावड़िया, मुकेश गोयल, राजेश गोयल, पवन

बिश्नोई सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर