home page

हिसार : हर नागरिक को प्रेरित करने वाला होता प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम : डॉ. आशा खेदड़

 | 
हिसार : हर नागरिक को प्रेरित करने वाला होता प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम : डॉ. आशा खेदड़


जिला अध्यक्ष व अन्य ने सब्जी मंडी मंडल में

बूथ नंबर 71 पर सुुना कार्यक्रम

जिला भर में बूथ स्तर पर देखा व सुना गया मन

की बात कार्यक्रम

हिसार, 22 फरवरी (हि.स.)। भाजपा जिला अध्यक्ष

डॉ. आशा खेदड़ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम हर

नागरिक को प्रेरित करने वाला होता है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विभिन्न पहलुओं

पर प्रकाश डालते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों का हौंसला

भी बढ़ाते हैं।

डॉ. आशा खेदड़ रविवार को हिसार विधानसभा क्षेत्र

के सब्जी मंडी मंडल के बूथ नंबर 71 पर भाजपा कार्यकर्ता अंजू सोलंकी के आवास पर मन

की बात कार्यक्रम सुन रही थीं। उन्होेंने कहा कि प्रधानमंत्री ने रविवार के इस कार्यक्रम

में जनता, खासकर युवा वर्ग का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अभिन्न अंग बताया है। इसके

अलावा प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा

करते हुए हर नागरिक से इसमें भागीदारी करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री

का यह कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करने वाला व उत्साह प्रदान करने वाला होता है। हर

नागरिक को समय निकालकर यह कार्यक्रम अवश्य सुनना चाहिए।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने

बताया कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम का 131वां एपिसोड व इस साल का दूसरा

एपिसोड जिले भर में बूथ स्तर पर देखा व सुना गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा,

अनुज जैन, नितिन शर्मा, अनिल कुकरेजा, दीपक वाल्मीकि, पार्षद मनोहर लाल वर्मा व सज्जन

शर्मा सहित अनेक नागरिक उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर