home page

मामन खान पर है सांप्रदायिक दंगे भडक़ाने का आरोप

 | 

हाईकोर्ट के आदेश पर बढ़ाई गई है सुरक्षा

चंडीगढ़, 28 अप्रैल (हि.स.)। नूंह हिंसा के बाद विवादों में घिरे कांग्रेस के विधायक मामन खान इंजीनियर पर सांप्रदायिक दंगे भडक़ाने का आरोप है। मामन खान का नाम कई एफआईआर में है। पुलिस ने जुलाई 2023 की नूंह हिंसा से जुड़े कम से कम 3 से 4 मामलों में यूएपीए सहित गंभीर धाराएं जोड़ी हैं। इन मामलों में सांप्रदायिक हिंसा भडक़ाने, साजिश और अन्य गंभीर आरोप शामिल हैं। यही वजह है कि कानूनी कार्रवाई तेज होने के साथ उनकी गिरफ्तारी की आशंका बार-बार चर्चा में रहती है।

हाल ही में कांग्रेस विधायक की सिक्योरिटी बढ़ाई गई थी। इसके पीछे की वजह गैंगस्टर और आपराधिक गिरोह से खतरे की सूचना बताया जा रहा है। इसके अलावा नूंह हिंसा मामले के बाद भी कांग्रेस विधायक की सुरक्षा का जोखिम बना हुआ है। इसको लेकर संभावित हमले या कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए एहतियाती कदम सरकार ने उठाया था। इन्हीं सब बिंदुओं को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें गुरुग्राम शिफ्ट किया था और कमांडो तैनात किए गए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा