home page

हिसार : डॉग स्कवायड और स्वेट टीम के साथ चलाया सर्च अभियान, 2200 लीटर लाहन बरामद

 | 
हिसार : डॉग स्कवायड और स्वेट टीम के साथ चलाया सर्च अभियान, 2200 लीटर लाहन बरामद


पीरांवाली के जंगलों

में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हिसार, 25 अप्रैल

(हि.स.)। अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत

सदर थाना पुलिस ने पीरांवाली गांव के सुनसान और झाड़ियों वाले इलाके में बड़ी छापेमारी

की। इस कार्रवाई की मुख्य विशेषता पुलिस के विभिन्न विंगों का समन्वय रहा, जिसमें डॉग

स्क्वाड और स्वेट कमांडो टीम ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

पुलिस को सूचना

मिली थी कि पीरांवाली गांव के बाहरी इलाके में झाड़ियों की आड़ में अवैध रूप से कच्ची

शराब (लाहन) तैयार की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए शनिवार काे एसआई विनोद कुमार के

नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। इलाके की भौगोलिक स्थिति चुनौतीपूर्ण

होने के कारण डॉग स्कवायड की मदद ली गई, जिसने सटीक स्थान की पहचान करने में महत्वपूर्ण

भूमिका निभाई, वहीं स्वेट टीम ने सुरक्षा घेरा बनाकर ऑपरेशन को अंजाम दिया।

सर्च अभियान के

दौरान पुलिस टीम ने झाड़ियों में छुपाकर रखे गए पांच ड्रम बरामद किए। इन ड्रमों में

लगभग 1000 लीटर लाहन (कच्ची शराब) भरी हुई थी, जिसे अवैध रूप से निकाला जाना था। पुलिस

टीम ने मौके पर ही बरामद की गई 1000 लीटर लाहन व शराब बनाने के उपकरणों को भी कब्जे

में ले लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर