home page

हिसार: टोल प्लाजा हत्याकांड में सीआईए की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

 | 
हिसार: टोल प्लाजा हत्याकांड में सीआईए की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार


हिसार, 24 जुलाई (हि.स.)। जिले के बहुचर्चित टोल

प्लाजा हत्याकांड की जांच के चलते सीआईए टीम ने मामले में संलिप्त तीन और आरोपियों

को शुक्रवार काे गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।

सीआईए टीम प्रभारी पीएसआई कर्ण सिंह ने शुक्रवार काे बताया

कि जांच के दौरान सबसे पहले सेक्टर 16 निवासी साहिल को गिरफ्तार किया गया था। प्रारंभिक

जांच में सामने आया कि साहिल वारदात के समय घटनास्थल पर मौजूद था। पुलिस जांच में यह

भी खुलासा हुआ कि घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन साहिल ने किराये पर लिया था। जांच को आगे बढ़ाते हुए सीआईए टीम ने तीन अन्य

आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान ईशारपुर साउथ वेस्ट निवासी हिमांशु, धीरज

व एक अन्य हिमांशु के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर