सोनीपत : शिवाला मस्तनाथ में महाशिवपुराण, कलश यात्रा में शामिल हुई सेंकड़ों महिलाएं
सोनीपत, 02 अगस्त (हि.स.)। सनातन
धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ में रविवार को आयोजित कांवड़ शिविर और महाशिवपुराण कार्यक्रम
श्रद्धा व भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद
शर्मा की धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। उन्होंने भगवान
शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली
की कामना की।
डॉ.
रीटा शर्मा ने महिलाओं के साथ कलश यात्रा में शामिल हुईं। उनके शामिल होने से श्रद्धालुओं
में उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण हर-हर महादेव तथा बम-बम
भोले के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के प्रति अपनी
आस्था प्रकट की। महाशिवपुराण कथा के दौरान कथा वाचक महासाध्वी श्री प्रियंका शास्त्री
ने भगवान शिव की महिमा, सनातन धर्म के आध्यात्मिक महत्व तथा धर्म, सेवा और सद्भाव के
संदेश पर प्रकाश डाला। डॉ. रीटा शर्मा ने कहा कि भगवान शिव की आराधना से मन को शांति
और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को अपनी संस्कृति, परंपराओं और
संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की उपासना सत्य,
सेवा, संयम और सद्भावना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम
के दौरान डॉ. रीटा शर्मा ने श्री सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ समिति की ओर से श्रद्धालुओं
की सुविधा के लिए बनाए गए नवनिर्मित शौचालय का लोकार्पण किया। उन्होंने समिति के प्रयासों
की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होना आवश्यक है,
जिससे विशेषकर महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। उन्होंने
भगवान शिव से सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना
करते हुए कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की। कार्यक्रम में
श्री सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ समिति के पदाधिकारियों ने डॉ. रीटा शर्मा का
स्वागत किया। इस अवसर पर नीलम मेहता, ममता अग्रवाल, सुमन वर्मा, अनीता शर्मा, सरोज
बाला, निम्मी मेहता, आरती जैन, विकास जैन, कुलदीप कौशिक, संजय मेहंदीदत्ता, रामनिवास
सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

