home page

जींद : युवक को अपहरण कर बंधक बना मारपीट करने के दो आरोपित काबू

 | 
जींद : युवक को अपहरण कर बंधक बना मारपीट करने के दो आरोपित काबू


जींद, 01 अगस्त (हि.स.)। थाना गढ़ी पुलिस ने युवक का अपहरण कर बंधक बना मारपीट करने के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार काे बताया कि पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

थाना गढ़ी प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि गांव रसीदां निवासी मनदीप ने गत 30 जून को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने गांव धमतान साहिब बस अड्डे के निकट मिस्त्री की दुकान पर खड़ा था। उसी दौरान कुछ व्यक्ति गाड़ी में सवार होकर आए और बातचीत का बहाना बना जबरन गाड़ी में डाल लिया। आरोपित पहले उसे गांव ढाबी-पीपलथा रोड पर ले गए और उसके साथ जम कर मारपीट की। जिसके बाद आरोपित उसे नरवाना में एक दुकान पर ले गए। जहां पर बंधक बना कर उसके साथ मारपीट की। हालात बिगडऩे पर आरोपित उसे गांव शिमला के पास छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने मनदीप की शिकायत पर राहुल समेत कुछ अन्य के खिलाफ मारपीट करने, बंधक बनाने तथा अपहरण करने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जांच को आगे बढाया तो गांव रसीदां निवासी राहुल तथा करण उर्फ सागर का नाम सामने आया। पुलिस ने सूचना के आधार राहुल तथा करण उर्फ सागर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा