home page

हिसार : थुराना में युवाओं के लिए लाइब्रेरी की सौगात

 | 
हिसार : थुराना में युवाओं के लिए लाइब्रेरी की सौगात


पक्षियों के लिए जलकुंड व घोंसला अभियान भी किया

शुरू

हिसार, 09 मार्च (हि.स.)। नारनौंद क्षेत्र के

गांव थुराना में थुराना वेलफेयर एसोसिएशन के प्रयासों से सामाजिक सरोकारों से जुड़ा

कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान इंडो-पाक युद्ध 1971 के नायक शहीद इंद्र सिंह

पानू के सम्मान में बनाई गई लाइब्रेरी को पढ़ाई करने वाले बच्चों को समर्पित किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने साेमवार काे शहीद इंद्र सिंह पानू को श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान

को याद किया और बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्य मास्टर सुरेश पानू

ने हर बार की तरह इस बार भी पक्षियों के संरक्षण के लिए 101 जलकुंड लगाने की मुहिम

को आगे बढ़ाया। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने

के लिए गांव-गांव में जलकुंड लगाने का अभियान चलाया जा रहा है, ताकि जीव-जंतुओं की

सेवा भी समाज की जिम्मेदारी बन सके। कार्यक्रम के दौरान सुरेश पानू की माता ने भी प्रेरणादायक

पहल करते हुए अपनी बुढ़ापा पेंशन की राशि लाइब्रेरी के कोष में जमा करवाई। उनकी इस

पहल की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

टीम के सदस्य प्रदीप उर्फ पोपट नंबरदार ने पक्षियों

के घोंसला अभियान को आगे बढ़ाते हुए सदस्यों को 65 घोंसले वितरित किए, जिन्हें गांव

में अलग-अलग स्थानों पर लगाने की जिम्मेदारी दी गई। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के

सामाजिक कार्यों से गांव में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता

है। इस मौके पर सरपंच रामदिया, प्रधान सुरेंद्र मलिक, सचिव वीरेंद्र, जसवंत सिंह, संदीप

डीपी, बिजेंद्र मास्टर, मनोज शर्मा, अमन शर्मा, सुनील, अशोक, महावीर नंबरदार, धर्मपाल,

लीलू, अमरदीप, ईश्वर सिंह, कबीर, प्रदीप, दीपचंद, सोनू, राजेश, जोगिंदर, साहिल, रणबीर

सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर