home page

हिसार : किसान आंदोलन के नेता प्रताप सिंह गोदारा का निधन, किसान झंडे में दी गई अंतिम विदाई

 | 
हिसार : किसान आंदोलन के नेता प्रताप सिंह गोदारा का निधन, किसान झंडे में दी गई अंतिम विदाई


हिसार, 06 अगस्त (हि.स.)। पगड़ी संभाल जट्टा किसान

संघर्ष समिति हरियाणा के वरिष्ठ एवं समर्पित किसान नेता प्रताप सिंह गोदारा (83) का

लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से संगठन और किसान समाज में शोक की लहर

दौड़ गई। संगठन ने उन्हें किसान आंदोलन के सच्चे और जुझारू के रूप में याद करते

हुए किसान झंडे में अंतिम विदाई दी।

प्रताप सिंह गोदारा लंबे समय तक किसानों के अधिकारों

की लड़ाई में सक्रिय रहे। वे पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के उन वरिष्ठ साथियों

में शामिल थे, जिन्होंने हर किसान आंदोलन में अग्रिम पंक्ति में रहकर संगठन को मजबूती

प्रदान की और किसान एकता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनके अंतिम संस्कार के अवसर पर गुरुवार काे समिति के जिला

प्रधान सतीश बैनीवाल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव कालीरावण

पहुंचे। इस दौरान संगठन के झंडे से उनके पार्थिव शरीर को ढककर पूरे सम्मान के साथ अंतिम

विदाई दी गई।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रधान

सतीश बैनीवाल ने कहा कि प्रताप सिंह गोदारा का निधन किसान आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति

है। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष, समर्पण और जुझारूपन आने वाली पीढ़ियों के किसान कार्यकर्ताओं

के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार

को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

अंतिम संस्कार में संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता,

ग्रामीण एवं किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से प्रताप सिंह गोदारा

को अंतिम नमन करते हुए उनके किसान हितों के लिए किए गए संघर्ष और योगदान को श्रद्धापूर्वक

याद किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर