हिसार : कार्यालय का ताला तोड़कर लैपटॉप चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
सिविल लाइन पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तीनों को पकड़ा
काले रंग का डेल लैपटॉप और स्लेटी बैग बरामद
हिसार, 06 अक्टूबर (हि.स.)। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर-15 में कार्यालय/मकान
का ताला तोड़कर लैपटॉप चोरी करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने तीन आरोपियों को
गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा काले रंग का डेल लैपटॉप
और स्लेटी रंग का बैग बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी संजय कुमार ने शिकायत दी थी कि
4-5 अक्तूबर की रात चोरों ने उनके कार्यालय/मकान का ताला तोड़कर अंदर रखा डेल कंपनी
का लैपटॉप चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज कर जांच
शुरू की गई।मामले की जांच करते हुए एएसआई रवेंद्र कुमार की टीम ने नाकाबंदी और चेकिंग
के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन युवकों को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों
ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुधराम,
विपिन कुमार और दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा डेल
लैपटॉप और स्लेटी रंग का बैग बरामद कर लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

