home page

सिरसा: जोहड़ में डूबने से मजदूर की मौत

 | 

सिरसा, 28 अप्रैल (हि.स.)। जिले के गांव रोहिडांवाली में मंगलवार को पैर फिसलने से एक व्यक्ति की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस व गोताखेर मौके पर पहुंचे व्यक्ति को बाहर निकाला लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान गांव ओढां निवासी फूल चंद के रूप मे हुई है। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति गांव रोहिड़ावाली के किसान अजय कुमार के खेत में दिहाड़ी पर गया था। खेत में स्प्रे करने के लिए गांव के जोहड़ में पानी लेने के लिए गया तो उसका पैर फिसल गया और वह जोहड़ में डूब गया। सूचना मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना से पुलिस को अवगत करवाया गया। गोताखोरों की मदद से फूलचंद को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव का सिरसा के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार

पुलिस ने जिले के ओढां रोड कालांवाली क्षेत्र से एक व्यक्ति को 12 बोर के अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए कालांवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब के बठिंडा निवासी सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव कालांवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांव कालांवाली के शमशान घाट के संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मौके से एक व्यक्ति को काबू कर लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से 12 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ कालांवाली थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है,

उधर, पुलिस ने जिले के गांव दादू क्षेत्र से एक व्यक्ति को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। सिंघपुरा चौकी प्रभारी सुखचैन सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान जसप्रीत के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव दादू क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गांव दादू से पक्का शहीदां रोड पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जो कि पुलिस टीम को देखकर वापस मुडक़र भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे स करीब आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma