home page

राेहतक: तीन दिन बाद नहर में मिला युवक का शव

 | 

एक अगस्त को नहर में डूबा था शीतल कॉलोनी का युवक

रोहतक, 04 अगस्त (हि.स.) । जवाहर लाल नेहरू नहर में एक अगस्त को डूबे शीतल कॉलोनी निवासी खुशहाल का शव आखिरकार तीन दिन बाद सोमवार देर शाम बरामद कर लिया गया। बालंद गांव के पुल के नीचे एसडीआरएफ की टीम को सर्च अभियान के दौरान शव मिला। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। एसडीआरएफ की टीम ने भी उसकी तलाश के लिए नहर में लगातार सर्च अभियान चलाया।

नहर के तेज बहाव और पानी की गहराई के चलते टीम को शव तलाशने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। नहर के अलग-अलग हिस्सों में तलाश करने के बाद सोमवार देर शाम बालंद गांव के पुल के नीचे शव बरामद हुआ। एक अगस्त को खुशहाल के नहर में डूबने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी, इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को उसकी तलाश के लिए लगाया गया। टीम ने नहर में कई स्थानों पर सर्च अभियान चलाया।

तीन दिन तक लगातार तलाश के बाद सोमवार देर शाम को बालंद पुल के नीचे शव मिला, टीम ने शव को नहर से बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, शव घर पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक किन परिस्थितियों में नहर में डूबा और घटना के समय उसके साथ क्या हुआ, इसकी पड़ताल की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल