home page

सोनीपत: गांधी जयंती पर खादी खरीदने के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर दिया संदेश

 | 
सोनीपत: गांधी जयंती पर खादी खरीदने के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर दिया संदेश


सोनीपत: गांधी जयंती पर खादी खरीदने के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर दिया संदेश


सोनीपत, 02 अक्टूबर (हि.स.)। महात्मा

गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के

तहत शुक्रवार को भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन

मोहनलाल बड़ौली ने गोहाना में खादी का कपड़ा खरीदा। वहीं, सोनीपत में नगर निगम के मेयर

राजीव जैन ने स्वच्छता अभियान चलाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और

दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी।

गोहाना

में खादी खरीदने के दौरान मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि खादी केवल कपड़ा नहीं, बल्कि महात्मा

गांधी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचारों का प्रतीक है। स्थानीय उत्पादों को अपनाने

से कारीगरों, बुनकरों और छोटे कारोबार से जुड़े लोगों को रोजगार के अवसर मिलते हैं।

उन्होंने नागरिकों से जरूरत के अनुसार खादी और स्थानीय उत्पाद खरीदने तथा स्वदेशी वस्तुओं

को बढ़ावा देने की अपील की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोहाना बिजेंद्र मलिक, राजू

इंद्रजीत विरमानी, महेंद्र चिढ़ाना, डॉ. ओमप्रकाश, प्रदीप बड़वासनी, मंडल अध्यक्ष सूरत

सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सोनीपत

में मेयर राजीव जैन ने गांधी चौक पर स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। इसके बाद महात्मा

गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गांधी जी

ने स्वच्छता को स्वस्थ समाज की बुनियाद माना था। उन्होंने विश्वकर्मा चौक से फ्लाईओवर

तक सफाई अभियान चलाकर व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों

को नियमित सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने

की अपील की। इसके

बाद 8 मरला स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री

की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी,

अनुशासन और राष्ट्रसेवा के जीवन को याद किया। कार्यक्रम में पार्षद, भाजपा पदाधिकारी,

निगम अधिकारी, सफाई कर्मचारी और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना