home page

सोनीपत में कांवड़ यात्रा के लिए बनाया बेस कंट्रोल रूम

 | 
सोनीपत में कांवड़ यात्रा के लिए बनाया बेस कंट्रोल रूम


सोनीपत, 27 जुलाई (हि.स.)। उपायुक्त

नेहा सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात

के उद्देश्य से लघु सचिवालय, सोनीपत के प्रथम तल स्थित कमरा नंबर-110 (दूरभाष नम्बर

0130-2221590) में बेस कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

उपायुक्त

ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि 30 जुलाई से 11 अगस्त तक बड़ी संख्या में शिवभक्त

हरिद्वार एवं गंगोत्री से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर लौटेंगे। इस अवधि

में जिले से होकर गुजरने वाले कांवड़ियों की सुविधा, आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा किसी

भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए बेस कंट्रोल रूम

24 घंटे सक्रिय रहेगा।

उन्होंने

बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से यातायात व्यवस्था, कानून एवं शांति व्यवस्था पर

लगातार निगरानी रखी जाएगी। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर

किसी भी आपात स्थिति का त्वरित समाधान किया जाएगा, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं

व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना