home page

हिसार मेरे लिए सिर्फ पहचान नहीं, मेरी आत्मा और परिवार : नवीन जिंदल

 | 
हिसार मेरे लिए सिर्फ पहचान नहीं, मेरी आत्मा और परिवार : नवीन जिंदल


हिसार मेरे लिए सिर्फ पहचान नहीं, मेरी आत्मा और परिवार : नवीन जिंदल


हिसार मेरे लिए सिर्फ पहचान नहीं, मेरी आत्मा और परिवार : नवीन जिंदल


जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांसद नवीन जिंदल ने किया ध्वजारोहण

मार्च पास्ट करने वाली टुकडिय़ों का किया निरीक्षण, भव्य परेड की ली सलामी

हिसार, 14 अगस्त (हि.स.)। कुरूक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल

ने गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

में ध्वजारोहण किया और भव्य परेड की सलामी ली। इसके साथ ही उन्होंने मार्च पास्ट करने

वाली विभिन्न टुकडिय़ों का निरीक्षण किया। इससे पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने उपायुक्त

महेंद्र पाल और पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के साथ लघु सचिवालय परिसर के समीप स्थित

शहीद स्मारक पर पहुंचकर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले तथा

राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर सपूतों को पुष्पचक्र अर्पित

कर श्रद्धांजलि दी।

समारोह में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए सांसद नवीन जिंदल ने शनिवार काे कहा कि स्वतंत्रता

दिवस देश के वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और उन सभी महान व्यक्तित्वों को नमन

करने का अवसर है, जिनके त्याग और संघर्ष से हमें आजादी मिली। सांसद नवीन जिंदल ने कहा

कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा

है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा डबल इंजन सरकार के साथ विकास

के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। किसान हमारे अन्नदाता और देश की ताकत हैं।

सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि हिसार सिर्फ मेरी पहचान नहीं, मेरी आत्मा और मेरा

परिवार है। यहीं मेरा बचपन बीता, यहीं मैंने सपने देखे और उन्हें पूरा करने का हौसला

पाया। यहां की हर गली, हर मोहल्ला और यहां का हर व्यक्ति मेरे अपने परिवार का हिस्सा

है। सांसद जिंदल ने अपने पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय ओपी जिंदल को स्मरण

करते हुए कहा कि बाऊजी ने उन्हें संस्कार दिए कि विकास के लिए उद्योग लगाना जितना जरूरी

है, उतना ही जरूरी है कि उद्योग के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए।

सांसद नवीन जिंदल ने शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र

अपने वीर सपूतों के बलिदान को कभी नहीं भुला सकता। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों,

पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को

श्रद्धांजलि दी। पुलिस की टुकडिय़ों ने शहीदों को सम्मानपूर्वक सलामी दी। सांसद नवीन

जिंदल ने समारोह में पहुंचे स्वतंत्रता सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों तथा शहीदों के

आश्रितों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह के समापन पर उपायुक्त

महेंद्र पाल ने सांसद नवीन जिंदल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यातिथि सांसद नवीन

जिंदल ने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाली प्रत्येक विद्यार्थी को 500 रुपये के हिसाब

से कुल 10 लाख रुपये की राशि प्रोत्साहन स्वरूप देने की घोषणा की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर