home page

हिसार : नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, आठ मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त छापेमारी

 | 
हिसार : नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, आठ मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त छापेमारी


एक मेडिकल स्टोर पर बिना रिकॉर्ड मिलीं ड्यूल यूज दवाइयां, दो दुकानों पर फार्मासिस्ट

मिले नदारद

हिसार, 30 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में नशे के अवैध कारोबार और नशीली दवाइयों

के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस ने शुक्रवार काे खाद्य

एवं औषधि प्रशासन विभाग के साथ मिलकर जिले के मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त छापेमारी एवं

जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल आठ मेडिकल स्टोरों की जांच की गई, जिसमें कई अनियमितताएं

सामने आईं।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए इस अभियान में संयुक्त टीमों

ने मेडिकल स्टोरों पर दवाइयों के स्टॉक, खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड और निर्धारित

नियमों के पालन की जांच की। जांच के दौरान एक मेडिकल स्टोर पर ड्यूल यूज दवाइयां बिना

उचित रिकॉर्ड के स्टॉक की हुई मिलीं। वहीं, दो अन्य मेडिकल स्टोरों पर पंजीकृत फार्मासिस्ट

अनुपस्थित पाए गए।

इसके अलावा कुछ मेडिकल स्टोरों पर दवाइयों की खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड

और अन्य निर्धारित नियमों के पालन में भी कमियां सामने आईं। जांच में मिली अनियमितताओं

को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लाइसेंसिंग अथॉरिटी, हिसार जोन द्वारा ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स

एक्ट के तहत नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने स्पष्ट किया कि नशे के रूप में दुरुपयोग की

जाने वाली दवाइयों की अवैध बिक्री और आपूर्ति किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए कि वे दवाइयों की खरीद और बिक्री का

पूरा रिकॉर्ड व्यवस्थित रखें तथा सभी निर्धारित नियमों और कानूनी प्रावधानों का सख्ती

से पालन करें।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर