home page

पानीपत: परिवार की गैर मौजूदगी में चोरों ने चटकाए मकान के ताले,लाखों के आभूषण लेकर फरार

 | 
पानीपत: परिवार की गैर मौजूदगी में चोरों ने चटकाए मकान के ताले,लाखों के आभूषण लेकर फरार


पानीपत, 16 अप्रैल (हि.स.)। पानीपत के गांव बहरामपुर गेट के पास एक घर में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय पीड़ित परिवार घर पर मौजूद नहीं था। मौके का फायदा उठाकर चोरों ने ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित राजकुमार ने बताया कि बुधवार को वह और उसका परिवार रोजाना की तरह काम पर गए हुए थे, जबकि बच्चे स्कूल गए थे। शाम को जब परिवार वापस लौटा, तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा, तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से कीमती जेवरात व नकदी गायब थी।

पीड़ित के अनुसार अज्ञात चोर ने घर से कीमती सामान चुरा कर ले गए जिसमें सोने की कान की बाली, नाक की नथ, सिर का टीका, एक अंगूठी और एक सोने की तबीजव

चांदी का हाथ का कड़ा, चार हाथफूल, दो जूड़े की सुई, एक बच्चे का कड़ा और पायल सहित 20 हजार रुपए नकद और एक वीवो मोबाइल फोन। चुराकर ले गए राजकुमार ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बापौली थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी बापौली ने बताया कि आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा