home page

जींद : नीरू ढांडा ने मेहनत व प्रतिभा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश एवं देश का बढ़ाया मान: महिपाल ढांडा

 | 
जींद : नीरू ढांडा ने मेहनत व प्रतिभा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश एवं देश का बढ़ाया मान: महिपाल ढांडा


जींद : नीरू ढांडा ने मेहनत व प्रतिभा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश एवं देश का बढ़ाया मान: महिपाल ढांडा


जींद, 14 अक्टूबर (हि.स.)। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने एशियन गोल्ड विजेता नीरू ढांडा को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ी बचपन से ही मेहनत और अभ्यास शुरू कर देता है लेकिन सफलता हासिल करने के लिए निरंतर परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है। नीरू ढांडा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा बुधवार को गांव संगतपुरा में गोल्डन गर्ल नीरू ढांडा के स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा तथा हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्णलाल मिड्ढा ने शिरकत की। तीनों ही नेताओं ने नीरू ढांडा को 15-15 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई योजनाओं और खेलों इंडिया जैसी पहल से खिलाडिय़ों को आगे बढऩे के अवसर मिल रहे हैं। इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है कि भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

नीरू ढांडा ने अपनी मेहनत के बल पर देश का नाम रोशन किया : गंगवा

सम्मान समारोह में पंहुचे कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने नीरू ढांडा ने अपनी मेहनतए लगन और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता प्रदेश की अन्य बेटियों को भी खेलों में आगे बढऩे और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी। नीरू ढांडा की उपलब्धि पूरे हरियाणा के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों की सफलता के पीछे उनके वर्षों के संघर्ष और परिवार के सहयोग की अहम भूमिका होती है। नीरू ढांडा ने अपनी उपलब्धि से साबित किया है कि अगर लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

नीरू ढांडा अब केवल अपने गांव या खाप की बेटी नही बल्कि पूरे देश की बेटी : डा. मिड्ढा

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि नीरू ढांडा ने साधारण परिवार से निकल कर अपनी मेहनतए लगन और प्रतिभा के दम पर देश.विदेश में भारत का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि न केवल जींद जिले बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिए गौरव का विषय है। नीरू ढांडा अब केवल अपने गांव या खाप की बेटी नही बल्कि पूरे देश की बेटी के रूप में पहचान बना चुकी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा