home page

पानीपत: नारी शक्ति से ही स्वर्णिम भारत का निर्माण संभव: हरविंद्र कल्याण

 | 
पानीपत: नारी शक्ति से ही स्वर्णिम भारत का निर्माण संभव: हरविंद्र कल्याण


पानीपत, 08 मार्च (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज, ज्ञान मानसरोवर में रविवार काे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नारी समाज की शक्ति है और जब महिलाओं को सम्मान, शिक्षा और संस्कार मिलते हैं तो स्वर्णिम भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। तो राष्ट्र स्वतः ही उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज द्वारा महिलाओं में नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों के जागरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता राजयोगी भारत भूषण, निदेशक ज्ञान मानसरोवर ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति समाज की आधारशिला है। जब महिलाएं आध्यात्मिक मूल्यों और संस्कारों से सशक्त बनती हैं, तब परिवार, समाज और राष्ट्र में सकारात्मक परिवर्तन संभव होता है। उन्होंने कहा कि राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से आत्मिक जागरूकता बढ़ाकर महिलाएं अपने जीवन में शांति, शक्ति और संतुलन ला सकती हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में पानीपत की महापौर कोमल सैनी ने कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि नारी के सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान बीके सुनीता दीदी ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया तथा बीके सुमन बहन, बीके मोनिका बहन ने सभी अतिथियों का बैज व गुलदस्ते देकर सम्मान किया। तथा मंच का संचालन ब्रह्माकुमारी दिव्या ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा