सोनीपत: ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा जांची, उपायुक्त ने दिए सख्ती के निर्देश
सोनीपत, 15 सितंबर (हि.स.)। उपायुक्त
नेहा सिंह ने मंगलवार को ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के
सुरक्षित भंडारण तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों
से वेयरहाउस की व्यवस्थाओं और रिकॉर्ड की जानकारी ली।
उपायुक्त
ने निर्धारित निरीक्षण रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के बाद ईवीएम और वीवीपैट से संबंधित
रिकॉर्ड का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने वेयरहाउस के विभिन्न कक्षों, स्ट्रांग रूम
और पूरे परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान मशीनों के सुरक्षित भंडारण, सील की स्थिति,
सीसीटीवी कैमरों के संचालन, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रवेश और निकास व्यवस्था को बारीकी
से देखा।
नेहा
सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और सुरक्षा
मानकों की पूरी तरह पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की
पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। ईवीएम
की सुरक्षा से जुड़े सभी प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन किया जाए और वेयरहाउस की नियमित
निगरानी होती रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही
नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण
के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस परिसर में कराए गए सौंदर्यीकरण और रखरखाव कार्यों की
भी सराहना की। उन्होंने साफ-सफाई, हरियाली और पौधरोपण का जायजा लेते हुए परिसर को स्वच्छ
और सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही रिकॉर्ड और लॉग बुक को नियमानुसार अद्यतन
रखने तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की समय-समय पर समीक्षा करने को कहा।
इस अवसर
पर तहसीलदार निर्वाचन दिनेश कुमार, बहुजन समाज पार्टी के धनराज मलिक, कम्युनिस्ट पार्टी
ऑफ इंडिया के श्रद्धानंद सोलंकी, एआईसीसी के अशोक कुमार शर्मा, संजय श्रीवास्तव सहित
निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

