जींद : उच्चतर शिक्षा विभाग के सेवानिवृत अधिकारी को निवेश के नाम पर लगाया 9.66 लाख का चूना
जींद, 27 सितंबर (हि.स.)। साइबर थाना पुलिस ने उच्चतर शिक्षा विभाग के सेवानिवृत संयुक्त निदेशक से निवेश का झांसा देकर नौ लाख 66 हजार 385 रुपये ठगने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जुलाना निवासी पवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उच्चतर शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक से सेवानिवृत है। गत चार जून का उसने एड देखी थी। जिसमें वित्त मंत्री भारत सरकार के द्वारा निवेश से संबंधित सुझाव दिया गया था। जिसमें 22 हजार रुपये से निवेश शुरू करने का सुझाव दिया गया था। जिसमें 26 लाख तक निवेश किया जा सकता है। उसने एड पर दिए लिंक को क्लिक कर लिया। जिसके बाद उसने 22 हजार रुपये का निवेश कर लिया। जिसके बाद उसके फोन पर कॉल आई। जिसने खुद का नाम गणेश बताया। उसने कहा कि वे सीबी के नियमों के अनुसार निवेश करवाते हैं। जिसका लाभ उसी समय मिलेगा और कैश हो जाएगा।
उसने दस डॉलर का निवेश किया। जिसके लाभ साथ खाते में आ गया। गत 18 जून को गणेश की कॉल आई। जिसके कहने पर पांच लाख 24 हजार 915 श्याम जी टे्रडस में जमा करवा दिए। जिसके बाद उसने तीन लाख 24 हजार 915 रुपये का निवेश किया। फिर आरोपित ने पेमेंट न आने की बात कहते हुए एक लाख और खाते में डलवा दिए। गत 30 जुलाई को गणेश की कॉल आई। उसने बताया कि आपका लाभ एक लाख 19 हजार 157 डालर आया है। जिसे खाते में ट्रांसफर के लिए तीन लाख 19 हजार 470 रुपये जमा करवाने होगे। राशि को उसने ट्रांसफर कर दिया। जिसके बाद आरोपित ने इन्कम टैक्स के नाम पर 11 लाख रुपये जमा करवाने के लिए कहा। आरोपित उसे लगातार गुमराह करता रहा। जिस पर फ्रॉड होने का पता चला। तब आरोपित उससे नौ लाख 66 हजार 385 रुपये हड़प चुके थे। रविवार को जानकारी देेते हुए साइबर थाना के जांच अधिकारी धर्मबीर ने बताया कि पुलिस ने पवन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

