जींद : उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने हाईड्रोजन प्लांट का किया निरीक्षण
देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन चलाने की तैयारियां अंतिम चरण में
जींद, 05 जुलाई (हि.स.)। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय रविवार को जींद रेलवे जंक्शन पर पहुंचे। उन्होंने रेलवे जंक्शन के साथ-साथ हाइड्रोजन प्लांट का भी बारिकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं को लेकर हर चीज की जानकारी हासिल की।
उन्होंने कहा कि ने कहा कि जो निरीक्षण किया है वो मुख्यत: स्टेशन पुर्नविकास के लिए स्टेशन बना है, वह बहुत अच्छा बना है। जितनी भी यात्री सुविधाएं होनी चाहिए, वो सभी सुविधाएं रेल यात्रियों को उपलब्ध करवाई गई हैं। रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग भी बहुत अच्छी बनाई गई है। यहां जो भी काम हुआ वो गुणवत्ता के हिसाब से हुआ है। रेलवे के जीएम राजेश कुमार पांडेय ने निरीक्षण के बाद कहा कि अभी हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल किया जा रहा है।
रविवार को उत्तर रेलवे महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय अपने स्पेशल ट्रेन यान से जींद जंक्शन पर पहुंचे। उनके साथ डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी, प्रिंसिपल मैकेनिकल चीफ इंजीनियर डिंपी गर्ग सहित अन्य रेलवे अधिकारी मौजूद रहे। महाप्रबंधक ने सबसे पहले रेलवे जंक्शन परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में उत्तर रेलवे महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने हाइड्रोजन ट्रेन कब चलेगी और उद्घाटन करने कौन आर रहे के सवाल पर बताया कि हाइड्रोजन ट्रेन अभी ट्रायल स्टेज पर है। जैसे ही निर्णय होगा तो अवगत करवा दिया जाएगा।
रेलवे जंक्शन पर नई बिल्डिंग के बनने पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय क्षेत्र नहीं होने पर महाप्रबंधक ने कहा कि जंक्शन परिसर में वेटिंग लॉज है और आउटर पोर्च भी है। ऐसे में यहां यात्रियों के लिए काफी जगह है। नांदेड एक्सप्रेस के जींद जंक्शन पर नहीं रुकने के सवाल पर उन्होंने कहा कि व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुसार स्टेशन पर ट्रेन के स्टापेज का निर्णय लिया जाता है। ट्रेन का यहां स्टापेज नहीं होने के बारे में अभी जानकारी मिली है। इस विषय पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

