home page

गुढ़ा आईटीआई में मारुति का सेंटर तैयार, अब इंडस्ट्री के हिसाब से ट्रेनिंग

 | 

चंडीगढ़, 01 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मंगलवार को सदन में कहा कि झज्जर के गुढ़ा स्थित मॉडल आईटीआई में मारुति का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तैयार हो चुका है और इसे जल्द शुरू किया जाएगा। आईटीआई विभाग और मारुति के बीच हुए एमओयू के तहत यहां युवाओं को नए कोर्स और उद्योग की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सेंटर का उद्देश्य आईटीआई में पढऩे वाले युवाओं को मार्केट की डिमांड के हिसाब से प्रशिक्षित करना है, ताकि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें रोजगार के लिए उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कौशल मिल सके। पूर्व शिक्षा मंत्री और झज्जर विधायक गीता भुक्कल ने गुढ़ा, साल्हावास समेत जिले की दूसरी आईटीआई का मुद्दा उठाया। राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि गुढ़ा आईटीआई में मारुति का सेंटर तैयार है। उन्होंने मल्टीपर्पज हॉल के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने को भी कहा। उन्होंने बताया कि साल्हावास आईटीआई में नौ ट्रेड के उपकरण पूरे हो चुके हैं, जबकि बाकी ट्रेड के उपकरण लाने की प्रक्रिया जारी है। आईटीआई में मारुति और एनटीपीसी की ओर से सीएसआर के तहत भी काम किया जा रहा है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा