home page

सोनीपत: बैंकॉक में चमके भारत के खिलाड़ी, दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता

 | 
सोनीपत: बैंकॉक में चमके भारत के खिलाड़ी, दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता


-थर्ड मार्क्विस ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो

चैंपियनशिप विजेताओं का स्वदेश लौटने पर एयरपोर्ट पर स्वागत

सोनीपत, 16 सितंबर (हि.स.)। थाईलैंड

की राजधानी बैंकॉक में आयोजित थर्ड मार्क्विस ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026

में यामिन ताइक्वांडो इंडिया स्पोर्ट्स (वाईटीआई स्पोर्ट्स), पंचवटी-समालखा के खिलाड़ियों

ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण

और एक कांस्य पदक जीतकर भारत देश और हरियाणा का नाम रोशन किया। स्वदेश पहुंचने पर हवाई

अड्डे पर स्वागत किया गया।

गन्नौर

निवासी यामिन ताइक्वांडो इंडिया स्पोर्ट्स अकादमी के इंटरनेशनल कोच सागर ने बुधवार

को बताया कि कैडेट वर्ग के 33 से 37 किलोग्राम भार वर्ग में अंश खटाना ने बेहतरीन प्रदर्शन

करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्हें प्रतियोगिता में बेस्ट फाइटर के सम्मान से भी नवाजा

गया। वहीं स्पीड किक इवेंट में ज्योति ने स्वर्ण पदक और परविंदर सिंह ने कांस्य पदक

हासिल किया।

कोच

सागर ने कहा कि खिलाड़ियों ने मेहनत और अनुशासन के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार

प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि से अकादमी के खिलाड़ियों और अभिभावकों में उत्साह

है। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी इसी तरह मेहनत करने और देश का नाम रोशन करने के

लिए प्रेरित किया। भारत

लौटने पर खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर मालाओं, बुके और शॉल पहनाकर स्वागत किया गया। हिंदुस्तानी

आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी

से अभिनंदन किया। पंचवटी अकादमी पहुंचने पर अभिभावकों में उत्सव जैसा माहौल रहा। यहां

खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।

समारोह

में सरपंच अशोक छौक्कर, विधायक समालखा के प्रतिनिधि विपिन बोकर, जे. बलबीर छौक्कर,

दिनेश रावल, सन्नी रावल, अमित रावल, अजय तंवर, सुरेंद्र छौक्कर, हरियाणा पुलिस के सीआईडी

अधिकारी विरेंद्र, कांता देवी, राजकुमार खटाना, मनजोत सिंह, अनमोल सिंह और कोच सागर

सहित अभिभावकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन मर्गेंद्र राठी

ने किया। सुरेंद्र सरोहा, दिलजीत कौर और नितिन कुमार ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। बालीवुड

के एक्शन डायरेक्टर एवं वाईटीआई स्पोर्ट्स के संस्थापक मोहम्मद यामिन खान ने खिलाड़ियों

को बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करना अपने आप में

बड़ी उपलब्धि है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना