home page

हिसार : लुवास के डॉ. कनिष्ठ बत्रा व डॉ. पूजा जांगड़ा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव

 | 
हिसार : लुवास के डॉ. कनिष्ठ बत्रा व डॉ. पूजा जांगड़ा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव


दोनों वैज्ञानिकों ने भारतीय पशु चिकित्सा कांग्रेस

में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

हिसार, 25 फरवरी (हि.स.)। लाला लाजपत राय पशु

चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) के दो वैज्ञानिकों ने 26वीं भारतीय

पशु चिकित्सा कांग्रेस एवं 33वें वार्षिक सम्मेलन तथा राष्ट्रीय संगोष्ठी में उत्कृष्ट

प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। ये दोनों वैज्ञानिक डॉ. कनिष्ठ

बत्रा व डॉ. पूजा जांगड़ा है। यह सम्मेलन ‘वैश्विक परिप्रेक्ष्य में पशु स्वास्थ्य

एवं उत्पादन (पोल्ट्री एवं वन्यजीव सहित) में प्रगति एवं उभरती प्रवृत्तियां’ विषय को उत्तर प्रदेश

के बरेली जिले के इज़तनगर स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में आयोजित किया

गया। इसमें देशभर से पशु चिकित्सा वैज्ञानिकों, शिक्षकों एवं शोधार्थियों ने सहभागिता

की।

सम्मेलन से लौटने के उपरांत दोनों वैज्ञानिकों

ने कुलपति सचिवालय में कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा से बुधवार काे शिष्टाचार भेंट की तथा सम्मेलन

में प्राप्त उपलब्धियों एवं अनुभवों की जानकारी साझा की। कुलपति ने प्रसन्नता व्यक्त

करते हुए दोनों को बधाई दी और इसे विश्वविद्यालय की शोध उत्कृष्टता का प्रमाण बताया।

उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर पशु चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता

डॉ. मनोज रोज, पशु जैव प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष डॉ. सुशीला मान, पशु चिकित्सा सूक्ष्म

जीव विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश छाबड़ा, सहित अन्य संकाय सदस्य कुलपति सचिवालय

में उपस्थित रहे। सभी ने दोनों वैज्ञानिकों की उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण

बताया।

सम्मेलन के दौरान पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन

से संबंधित विभिन्न वैज्ञानिक व्याख्यान आयोजित किए गए, जिनमें विशेषज्ञों ने नवीनतम

अनुसंधान, उभरती तकनीकों तथा वैश्विक चुनौतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। इससे

प्रतिभागियों को अपने ज्ञान का विस्तार करने और नवीन शोध आयामों को समझने का अवसर प्राप्त

हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर