home page

हिसार : मुख्यमंत्री ने किया हकृवि के 63 एकड़ भूमि पर बने पोषक अनाज अनुसंधान केन्द्र (गोकुलपुरा) का उद्घाटन

 | 
हिसार : मुख्यमंत्री ने किया हकृवि के 63 एकड़ भूमि पर बने पोषक अनाज अनुसंधान केन्द्र (गोकुलपुरा) का उद्घाटन


हिसार, 23 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भिवानी जिले के गोकुलपुरा गांव में नवनिर्मित पोषक अनाज अनुसंधान केन्द्र का साेमवार काे उद्घाटन किया। इस केन्द्र के निर्माण कार्यों पर 1167.17 लाख रूपये की धनराशि खर्च की गई है।इस अनुसंधान केन्द्र का निर्माण 63 एकड़ भूमि पर किया गया है जो ग्राम पंचायत गोकलपुरा की ओर से आबंटित की गई है। राज्य सरकार की ओर से इस केन्द्र के लिए वैज्ञानिक और सहायक स्टाफ के कुल 93 पदों को मंजूरी दी गई है। इस अनुसंधान केन्द्र के शुरू होने से बाजरा, ज्वार, रागी तथा कंगनी आदि जैसे मोटे पोषक अनाज (श्रीअन्न) पर अनुसंधानों को और गति मिलेगी। इस केन्द्र पर पोषक अनाज की उच्च पैदावार वाली कीट व रोगरोधी उन्नत किस्मों का विकास व खेती की उन्नत पद्वतियों पर शोध कार्य करने के साथ देश व अन्य जगहों पर उपलब्ध पोषक अनाज के जर्मप्लाज्म का संग्रह किया जाएगा। इनके अतिरिक्त इस केन्द्र पर पोषक अनाज के प्रसंस्करण और मूल्यसंवर्धन पर कार्य करने के साथ किसानों के उद्यमिता विकास में मदद की जाएगी। इसमें बाजरा को वैज्ञानिक तकनीक के माध्यम से और पौष्टिक बनाने तथा इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने पर भी कार्य करेंगे। हमारे सभी प्रयास किसान केन्द्रित होंगे ताकि बरानी क्षेत्रों के किसानों की आमदनी को भी बढ़ाया जा सके।इसके भूतल में 9 प्रयोगशालाएं, 12 फैकल्टी रूम्स, मुख्य हॉल, क्षेत्रीय निदेशक कार्यालय, विश्राम कक्ष, सम्मेलन कक्ष, कार्यालय स्टाफ कक्ष, 4 गैरेज, प्रवेश हॉल, दो गोदाम, थ्रैशिंग हॉल आदि शामिल हैं। है। रिसर्च स्टेशन में दो कमरे, कैफेटेरिया, पेंट्री और स्टोर के साथ प्रशिक्षण कक्ष है, जिसकी क्षमता 90 व्यक्तियों की है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर