home page

भारत व निकारागुआ के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य व तकनीक के क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं : राजदूत कार्लसन

 | 
भारत व निकारागुआ के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य व तकनीक के क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं : राजदूत कार्लसन


भारत व निकारागुआ के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य व तकनीक के क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं : राजदूत कार्लसन


गुजविप्रौवि के युवा महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचीं निकारागुआ

की राजदूत

चौ. रणबीर सिंह सभागार में विद्यार्थियों से किया संवाद

हिसार, 22 नवंबर (हि.स.)। निकारागुआ की राजदूत सुश्री नादेस्का इमारा कुथबर्ट

कार्लसन ने कहा है कि भारत और निकारागुआ शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीक के क्षेत्र में

आपसी सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। दोनों देशों के शिक्षण संस्थानों के

बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) होने चाहिएं, ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों को एक-दूसरे

के साथ ज्ञान, अनुभव और विचारों के आदान-प्रदान के अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि

दोनों देशों में कई स्तरों पर समानताएं हैं, जो आपसी सहयोग को और मजबूत बना सकती हैं।

राजदूत सुश्री कार्लसन रविवार को यहां के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

विश्वविद्यालय, के 14वें विश्वविद्यालय स्तरीय युवा महोत्सव प्रबोधिनी के दूसरे दिन

विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचीं। उन्होंने चौ. रणबीर सिंह सभागार में विद्यार्थियों

से संवाद किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विजय कुमार, छात्र कल्याण

अधिष्ठाता प्रो. एमके शर्मा और अंतरराष्ट्रीय मामलों के अधिष्ठाता प्रो. ओम प्रकाश

सांगवान भी उपस्थित रहे।

राजदूत ने बताया कि वह पिछले आठ माह से भारत में कार्य कर रही हैं। इस दौरान

वह भारत की विविधता, ऊर्जा, तकनीकी विकास और यहां के लोगों की सकारात्मक सोच से काफी

प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि निकारागुआ के लोग भारतीयों की तरह दिखते हैं और

वहां के लोगों में भारतीय भाषाओं, रहन-सहन तथा परंपराओं के प्रति विशेष लगाव है। उन्होंने

भारतीय चावल के प्रति अपनी पसंद भी साझा की। उन्होंने गुजविप्रौवि के विद्यार्थियों

और शिक्षकों को निकारागुआ आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच आपसी

सहयोग और विचारों का आदान-प्रदान बढ़ना चाहिए।

इससे पहले स्वागत संबोधन में प्रो. ओम प्रकाश सांगवान ने कहा कि राजदूत का

विश्वविद्यालय दौरा भारत और निकारागुआ के साथ-साथ गुजविप्रौवि के लिए भी उपयोगी साबित

होगा। इससे विद्यार्थियों को निकारागुआ की संस्कृति को समझने का अवसर मिलेगा और शिक्षण

एवं शोध के क्षेत्र में सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर