home page

पानीपत में अवैध पिस्तौल समेत एक दबोचा

 | 
पानीपत में अवैध पिस्तौल समेत एक दबोचा


पानीपत, 22 मई (हि.स.)। पानीपत पुलिस ने मनाना मोड़ पर एक युवक को देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह दोस्तों में रौब दिखाने के लिए करीब दो महीने पहले यूपी के शामली में एक अज्ञात युवक से उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस खरीदकर लाया था। बाद में वह अवैध देसी पिस्तौल व कारतूस को साथ लेकर चलने लगा।

पुलिस ने बताया की बीती शाम सूचना मिली की सौंधापुर गांव निवासी दीपक लोडेड देसी पिस्तौल लेकर मनाना मोड़ जीटी रोड पर खड़ा है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम तुरंत मौक पर पहुंची तो सामने खड़ा एक युवक पुलिस टीम को देखकर मनाना फाटक की और तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान दीपक निवासी सौंधापुर के रूप में बताई है। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई जींस की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो लोड मिला। अनलोड करने पर एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा