home page

सोनीपत में 22 लाख की अवैध शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

 | 

सोनीपत, 25 मई (हि.स.)। सोनीपत

पुलिस की क्राइम यूनिट ने रोहणा बाइपास पर नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब तस्करी के बड़े

नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मध्य प्रदेश नंबर के बंद बॉडी कैंटर से करीब

22 लाख रुपए कीमत की पंजाब मार्का अवैध शराब बरामद की है। मामले में राजस्थान के बाड़मेर

निवासी हंसराज और जगदीश को साेमवार काे गिरफ्तार किया गया है।

खरखौदा

क्राइम यूनिट के एसआई यशबीर ने बताया कि वह टीम के साथ बरोणा बाइपास पर जांच कर रहे

थे। इसी दौरान सूचना मिली कि रोहणा बाइपास पर खड़े एक बंद बॉडी कैंटर में अवैध शराब

भरी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कैंटर को कब्जे में लिया।

पुलिस

ने आरोपियों से शराब संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा

सके। इसके बाद कैंटर को सुरक्षा कारणों से मटिंडू रोड पर ले जाया गया। आबकारी इंस्पेक्टर

अशोक कुमार की मौजूदगी में कैंटर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कैंटर से फॉर सेल

पंजाब मार्का इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की की 300 पेटी में 3600 बोतलें, मैकडॉवेल्स नंबर-1

की 100 पेटी में 4800 पव्वे और गॉडफादर बीयर की 395 पेटी में 9480 कैन बरामद हुए।

जांच

में कैंटर की आरसी इंदौर निवासी सुनीता पाटीदार के नाम मिली। पुलिस ने अवैध शराब, कैंटर

और आरसी को कब्जे में लेकर ई-साक्ष्य ऐप पर वीडियो अपलोड कर दी गई। थाना खरखौदा में

आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी

गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना