home page

हरियाणा में एचएसवीपी प्लॉट धारकों के विवादों का हाेगा समाधान

 | 

-724 करोड़ रुपये से अधिक की छूट

चंडीगढ़, 17 अगस्त (हि.स.)। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी ) ने राज्य के प्लॉट धारकों को बड़ी राहत देते हुए विवादों से समाधान योजना 2026 की घोषणा की है। यह योजना मुख्य रूप से प्लॉट एन्हांसमेंट से संबंधित लंबित विवादों के एकमुश्त समाधान का अवसर प्रदान करती है, जिससे उन आवंटियों को भी लाभ मिलेगा जो पूर्व की योजनाओं का फायदा उठाने से चूक गए थे। प्राधिकरण इस योजना के जरिए 103 सेक्टरों के लगभग 4,924 लाभार्थियों को सम्मिलित करते हुए 724 करोड़ रुपये से अधिक की महत्वपूर्ण छूट प्रदान कर रहा है।

प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना के तहत आवासीय प्लॉटों के आवंटी, फ्लोर-वाइज पंजीकरण, ग्रुप हाउसिंग साइट्स, संस्थागत और औद्योगिक प्लॉट शामिल हैं। इसके अलावा, किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए आवंटी अपने संबंधित प्राधिकरण के एस्टेट कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या पोर्टल के माध्यम से अपना अनुरोध दर्ज करा सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा