home page

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने बायोमेट्रिक के लिए जारी किया शेड्यूल

 | 

चंडीगढ़, 08 मई (हि.स.)। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा ग्रुप-सी 2025 के लिए बॉयोमेट्रिक के लिए छह दिनों का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बॉयोमेट्रिक के लिए छह दिनों का शेड्यूल और एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बाकी बचे अभ्यर्थियों का शेड्यूल और एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को ईमेल के माध्यम से इसकी जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सीईटी ग्रुप-सी 2025 परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों की बॉयोमेट्रिक नहीं हो पाई थी, उनकी बॉयोमेट्रिक 11 मई से आयोजित होगी। वहीं हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने राज्य में साढ़े पांच हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट के लिए दूसरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा